Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा सप्तदेव मंदिर में मंगसिर नवमीं उत्सव 6 दिसंबर को

सप्तदेव मंदिर में मंगसिर नवमीं उत्सव 6 दिसंबर को


कोरबा (खटपट न्यूज)। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर में मॉ राणीसती दादी का मंगसिर नवमीं उत्सव 6 दिसंबर को धूमधाम से मनााया जायेगा। 
इस दिन मंदिर में दादी का अलौकिक श्रृंगार किया जायेगा, ज्योत जगाई जायेगी एवं दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक राणीसती दादी चरित मानस का संगीतमय भव्य मंगलपाठ श्रीमती लीना अग्रवाल एंड पार्टी कोरबा के द्वारा किया जायेगा। इस हेतु मंदिर में पंजीयन प्रारम्भ है। इस मंगलपाठ में जो भी भक्त महिलाएं शामिल होना चाहती हंै वे अपना पंजीयन मंदिर में करवा सकती हैं। मंगलपाठ के समापन के पश्चात सायं 7 बजे भगवान को 56 भोग लगाया जायेगा तथा सायं 7.30 बजे महाआरती पश्चात प्रसाद वितरण किया जायेगा। सभी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सह परिवार शामिल होकर उत्सव का पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह मंदिर प्रबंधन ने किया है। 

Advertisement Carousel