Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा के कार्यकर्ता सहयोग के लिए बढ़ाते हैं...

विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा के कार्यकर्ता सहयोग के लिए बढ़ाते हैं कदम – नरेंद्र


कोरबा में भाजपाइयों ने टनल में फंसे श्रमिकों के लिए की प्रार्थना

कोरबा (खटपट न्यूज)। उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल के धसकने के कारण के कारण कई मजदूर उसमें फंस गए हैं उनकी सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी कोसा बाड़ी मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने वन विभाग स्थित हनुमान मंदिर में जाकर दीप प्रज्वलित कर उनके जान की सुरक्षा और सलामत की मंगल कामना करते हुए पूजा अर्चना की। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कोरबा नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों की सहयोग करने के लिए हमेशा आगे रहती है वसुधैव कुटुंबकम के साथ पूरा विश्व ही हमारा परिवार है मानवता के प्रति सजगता के साथ लोगों का ध्यान रखते हुए सेवा भावना को आगे बढ़ा कर हम सबको साथ चलना चाहिए। निश्चित तौर पर टनल में फंसे सभी की सुरक्षा की सलामती की मंगल कामना करते हैं। कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा वरिष्ठ नेता श्री राम नारायण सोनी मंजू सिंह मनोरमा शर्मा सुमन सोनी प्रकाश अग्रवाल लक्ष्मण श्रीवास राम त्रिपाठी चंदन सिंह राजेश सोनी, राजेश राठौर लालेश दुबे पंकज देवांगन चंदन मजूमंदार राम कल्याण नवीन यादव मोंटी पटेल के साथ और भी कार्यकर्ता आमजन सम्मिलित थे।

Advertisement Carousel