Thursday, September 19, 2024
Homeकोरबामहिलाओं ने जताया भाजपा पर भरोसा, 2 सभाओं में हजारों महिलाएं शामिल...

महिलाओं ने जताया भाजपा पर भरोसा, 2 सभाओं में हजारों महिलाएं शामिल हुईं

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का चुनावी दौरा चल रहा है। बालकोनगर के वार्ड 40 नेहरू नगर व वार्ड 41 परसाभांठा में उन्होंने सभाएं ली एवं जनता को संबोधित किया। दोनों ही जगह सभाओं के दौरान हजारों महिलाओं ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा की नीति रीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली।
सभाओं के दौरान लखन लाल देवांगन ने वर्तमान सरकार की कमियों को गिनाते हुए वर्तमान विधायक पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से एक ही व्यक्ति विधायक बन रहा है। लेकिन विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी विकास के कार्य नहीं हुए। इससे ज्यादा विकास के कार्य तो मैंने महापौर के पद पर रहते हुए कर दिया था। जगह-जगह सडक़े, नालियां, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हमने की। कांग्रेस के विधायक ने भ्रष्टाचार कर 15 साल में अरबों करोड़ों रुपए की संपत्ति एकत्रित कर ली, कई सौ एकड़ जमीन खरीद लिए। इस बार जन बल का समर्थन कर कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि लखन लाल देवांगन जब महापौर थे तब उनके द्वारा हर क्षेत्र में विकास के कार्य से कोरबा को नई पहचान मिली इस बार भाजपा ने कोरबा को एक ऐसा प्रत्याशी दिया है, जो कि भले ही आर्थिक रूप से कमजोर हो परंतु स्वभाव और अपनी कार्यशैली से ईमानदार है। इसलिए आप सभी से आग्रह है की कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं।

    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments