Saturday, May 9, 2026
Home कोरबा पत्रकार सुदर्शन निर्मले को पितृ शोक

पत्रकार सुदर्शन निर्मले को पितृ शोक

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं दैनिक तरूण छत्तीसगढ़ के पत्रकार सुदर्शन निर्मले के पिता मुड़ापार निवासी वरिष्ठ नागरिक फिरन लाल निर्मले 80 वर्ष का आज सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मुड़ापार स्थित मुक्तिधाम में किया गया। प्रेस क्लब कोरबा समेत विभिन्न समाज के लोगों ने स्वर्गीय फिरन लाल निर्मले के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Advertisement Carousel