Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:छात्रों से भरी बोलेरो पलटी, खराब सड़क का खामियाजा

KORBA:छात्रों से भरी बोलेरो पलटी, खराब सड़क का खामियाजा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के पश्चिमांचल में आज सुबह एक हादसा हो गया। सौभाग्यवश किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
बताया गया कि स्कूली बच्चों को लेकर हरदी बाजार से दीपका आ रही बोलेरो वाहन सड़क से नीचे उतर गई। एक तरफा हुई बोलरो पलटने से बच गई जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। यहां के बायपास रोड की दुर्दशा सुधर नहीं रही है जिसके कारण बार-बार रोड एक्सीडेंट के लोग शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रबंधन को इस दिशा में कारगर कदम उठाना पड़ेगा।

Advertisement Carousel