Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा युवाओं को शारीरिक फिटनेस बनाने का मिलेगा मौका : लखन

युवाओं को शारीरिक फिटनेस बनाने का मिलेगा मौका : लखन

भाजपा प्रत्याशी प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 50 में पार्षद निधि से ओपन जिम का फीता काटकर लखन देवांगन ने किया शुभारंभ।

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 50 में ओपन जिम का उद्घाटन किया। वार्ड के पार्षद श्रीमती कविता नारायण राजपूत के सकारात्मक प्रयास से पार्षद निधि से 10 लाख की लागत से एनटीपीसी टाउनशिप में सरस्वती शिशु मंदिर के समीप पार्क में यह ओपन जिम का शुभारंभ किया गया है। कोरबा में प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों में लखन देवांगन शिरकत कर रहे हैं। जिम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लखन देवांगन ने कहा कि निश्चित ही यह दिन विशेष रूप से उल्लेखनीय है, आज के दौर में युवा वर्ग के लिए जिम अति आवश्यक है कोरबा के युवा आज हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं जिम खुलने से उन्हें अलग-अलग एक्सरसाइज के माध्यम से फिटनेस के साथ हेल्थ बनाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। वार्डों में इस तरह के कार्यों से शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।इस शुभ अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती कविता नारायण राजपूत जिनके सार्थक प्रयास से यह ओपन जिम खुलने जा रहा है उनको बधाई देता हूं।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलसी ठाकुर, मंडल महामंत्री मनोज लहरे, संजय कुर्मवंशी, मनोज अग्रवाल, आशीष पांडेय, अनिल यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र वाकडे, विजय मिरी, जितेंद्र यादव पार्षद गोलू पांडे पार्षद विजय साहू, पार्षद पुष्पा कंवर पार्षद फिरत साहू पार्षद बुधवार साय बलिराम साहू नारायण राजपूत, धीरेंद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा अंजय अग्रवाल, दुर्गा यादव मनहरण सिंह कंवर जमुना दास महंत मनहरण लाल यादव बबलू जायसवाल, कर्मेंद्र सिंह गौरव मिश्रा जनक राजपूत नसीम खान मनहरण कस, प्रदीप राठौर सहित समस्त मंडल के पार्षदगण, भाजपा के पदाधिकारी वार्ड के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement Carousel