Sunday, June 21, 2026
Home कोरबा KORBA:भगवान का मुकुट और छत्र ले गए चोर, जांच जारी

KORBA:भगवान का मुकुट और छत्र ले गए चोर, जांच जारी

कटघोरा (खटपट न्यूज़)। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलोरा के पास स्थित श्री श्याम मंदिर में सनसनीखेज चोरी हो गई है। पिछली रात श्री श्याम का मुकुट और चांदी के छत्र की चोरी कर ली गई।
मंदिर का ताला तोड़कर की गई चोरी की जानकारी आज तड़के 4 बजे श्रीश्याम मंदिर के जितेंद्र अग्रवाल को हुई। ताला टूटा हुआ देख मंदिर में गए तो भौचक रह गए। यहां फर्श पर मिट्टी लगे पैरों के निशान भी पाए गए हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि चोरी किये गए सामानों की कीमत ढाई लाख रुपये है।

Advertisement Carousel