0 तीर,कुल्हाड़ी,फरसा,कट्टा,बन्दूक भी ले गए

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा रियासत से जुड़ी निशानियां और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त प्राचीन पुरातन महत्व के सामग्रियों को जिला पुरातत्व संग्रहालय में सहेज कर रखा गया है। इनमें से कुछ प्राचीन सामानों की चोरी हुई है। चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

सीएसईबी कालोनी SE -428 के निवासी व जिला पुरातत्व संग्रहालय में मार्गदर्शक के पद पर सन् 2008 से कार्यरत हरिसिंह क्षत्री ने सिविल लाइन थाना रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 23-06-2023 को दोपहर 2 बजे संग्रहालय को बंद कर अपने घर चला गया था। दो दिन अवकाश होने से 26-06-2023 को सुबह लगभग 11 बजे संग्रहालय ड्यूटी पर पहुंच तो अंदर छत में रस्सी लटका हुआ था और दरवाजा का ताला टुटा हुआ था। सामान फैला हुआ था। शो – केश का कांच टूटा हुआ था जिसमें से पुरानी इस्तेमाली जंग लगा हुआ 03 नग भरमार बंदुक, 01 नग देशी कट्टा, 01 नग रिवाल्वर का बट, 02 नग तलवार, 21 नग प्राचीन सिक्के चांदी और ताम्बे का, 20 नग डालडा सिक्के के गहने, 01 नग खाली कारतूस, 01 नग धागे का बसनी (पर्स), 01 नग वाल हेंगर, 02 नग बक्कल, 02 नग तीर, 02 नग कुल्हाडी, 01 नग फरसा, जिसकी कीमत लगभग 25000 रूपये चोरी कर लिया गया। आस पास पूछताछ करने पर कोई पता नहीं चला। पुलिस ने धारा 380 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
















