
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा शहर के गणमान्य नागरिक, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से शाखा प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त व भाजपा के वरिष्ठ नेता महात्मा गांधी-सीतामणी रोड निवासी रामनाथ पराशर का सोमवार अपराह्न 4 बजे कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में ह्रदयाघात से दु:खद निधन हो गया। स्व.श्री पराशर, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के प्रदेश सह संयोजक इंजी. मनोज पराशर व राज्य अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ता रविंद्र पराशर के पिता थे। रामनाथ पराशर के निधन का समाचार फैलते ही नगरजनों सहित भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों के लोगों तथा अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कल 6 जून को अंतिम दर्शन पश्चात सुबह 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।















