Wednesday, May 6, 2026
Home कोरबा वनांचल ग्राम भटगांव के छात्र आदित्य का एकलव्य विद्यालय में चयन

वनांचल ग्राम भटगांव के छात्र आदित्य का एकलव्य विद्यालय में चयन


कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा विकासखंड के वनांचल ग्राम भटगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला संकुल केंद्र चुईया के छात्र आदित्य कुमार पिता स्वरूप सिंह ने विगत दिनों आयोजित संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सफलता हासिल की है। आदित्य के मार्गदर्शक शिक्षक नोहर चन्द्रा ने बताया कि आदित्य शुरू से ही मेधावी एवं होनहार है जो कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ विद्यालय की हर एक गतिविधि में भाग लेता था। आदित्य का चयन पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड स्थित संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय रामपुर में कक्षा छठवीं के लिए हुआ है। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी एवं गुरुजनों को दिया है। प्रधानपाठक रूप नारायण पटेल, शिक्षक शंकरलाल किरण, मनुप्रताप सिंह सहित शाला प्रबंध समिति एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement Carousel