Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ VYAPM: परेशान न हों अभ्यर्थी,बढ़ सकती है आवेदन की तिथि

VYAPM: परेशान न हों अभ्यर्थी,बढ़ सकती है आवेदन की तिथि


रायपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा वर्तमान में विभिन्न विभागों के प्रस्ताव पर भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभिन्न भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं हेतु प्रदेश भर के अभ्यर्थी बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में आवेदनों के कारण सर्वर में तकनीकी समस्या हो गई है जिससे अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में असुविधा हो रही है। व्यापमं एवं तकनीकी विशेषज्ञ लगातार इस त्रुटि को सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं एवं शीघ्र ही यह त्रुटि दूर कर दी जाएगी। व्यापम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को इस हेतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आवश्यकता अनुरूप ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु वृद्धि की जा सकती है।

Advertisement Carousel