Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा KORBA:अग्रिम राशि निकाले,नाली बनाना भूल गए

KORBA:अग्रिम राशि निकाले,नाली बनाना भूल गए

0 4 साल से राह ताक रहे नाली की बरपाली में

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिला के करतला जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बरपाली में 4 साल में नाली का निर्माण शुरू नहीं कराया जा सका है जबकि दो किश्त में अग्रिम 4 लाख रुपये आहरित कर लिए गए।
ग्राम पंचायत बरपाली में जिला खनिज न्यास मद से 2018-2019 में आरसीसी नाली निर्माण लागत 18 लाख रुपए स्वीकृत किया गया था। बस स्टैण्ड से हंसराम यादव के घर तक नाली बनाने की पहली और दूसरी किश्त 4 लाख रुपए मार्च व अप्रैल 2019 में निकाल लिया गया। इसके बाद आज तक नाली का काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे लोगों के प्रति जनपद पंचायत प्रशासन को दरियादिली की बजाय गंभीरता व सख्ती दिखानी चाहिए। बताया जा रहा है कि बरपाली के पूर्व सरपंच गोविंद नारायण की पत्नी श्रीमती धनेश्वरी कंवर तत्कालीन जनपद अध्यक्ष के प्रभाव का इस्तेमाल अग्रिम राशि निकालने में किया गया।
0 यह है प्रावधान
विधि के जानकारों के मुताबिक पंचायती राज अधिनियम की धारा 92 के तहत पंचायत के अभिलेख एवं वस्तुओं को वापस कराने तथा धन वसूल करने का अधिकार है। धारा 92 के तहत शासकीय राशि गबन करने या अतिरिक्त रकम निकालने पर वसूली की कार्रवाई होती है।
0 वसूली और कार्य प्रारम्भ पर ध्यान नहीं
यह नि:संदेह आश्चर्यजनक है कि पंचायत की राशि वह भी डीएमएफ से होने वाले कार्य की राशि का इस तरह से अग्रिम आहरण कर गबन करने वालों पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ स्वीकृत हुए कार्य को प्रारंभ कराने के प्रति भी कोई ध्यान जनपद पंचायत प्रशासन और ग्राम पंचायत बरपाली के द्वारा नहीं दिया जा रहा है।

Advertisement Carousel