Sunday, May 10, 2026
Home कोरबा गुजराती समाज ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों को कराया स्वल्पाहार

गुजराती समाज ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों को कराया स्वल्पाहार

कोरबा (खटपट न्यूज)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल सीएसईबी कोरबा पूर्व बुधवारी में 10 दिवसीय घोष अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से स्वयंसेवक शामिल होकर यहां घोष की विभिन्न विधा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अभ्यास वर्ग के समापन दिवस पर इसका सामूहिक प्रदर्शन डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर फेस वन दशहरा मैदान में किया जाएगा। बुधवार 3 मई को गुजराती समाज के सदस्यों ने आयोजन स्थल पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों के स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। शिविर स्थल पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों के लिए प्रतिदिन अलग-अलग मेन्यू के अनुसार स्वल्पाहार और भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है।

Advertisement Carousel