Sunday, April 12, 2026
Home कोरबा बिना कार्य राशि आहरण करने महिला सरपंच पर दबाव,शिकायत पर नहीं हुई...

बिना कार्य राशि आहरण करने महिला सरपंच पर दबाव,शिकायत पर नहीं हुई कार्यवाही

0 आचार संहिता में भी रुपये निकाले, चुनाव में खर्च किया, पूर्व सरपंच के हस्ताक्षर से रुपये निकालते रहे

कोरबा(खटपट न्यूज़)। ग्राम पंचायत रजगामार की सरपंच श्रीमती रामूला राठिया के द्वारा उपसरपंच जितेंद्र राठौर पर आर्थिक गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। पंचायत चुनाव की आचार संहिता के दौरान लाखों रुपए आहरित कर गबन करने व उस पैसे को चुनाव में खर्च करने का आरोप लगाते हुए विधायक व कलेक्टर से शिकायत की गई है। आरोप है कि नई सरपंच बनने के बाद भी पुराने सरपंच के हस्ताक्षर से पैसा निकाला जाता रहा।
ग्राम पंचायत रजगामार की सरपंच श्रीमती रमुला राठिया ने बताया कि 28/01/2020 को पंचायत चुनाव हुआ था जिसमें मैं निर्वाचित होकर सरपंच बनी थी लेकिन चुनाव के 1 दिन पहले 27/01/2020 को पंचायत चुनाव आचार संहिता के दरमियान रजगामार के उपसरपंच जितेंद्र राठौर के द्वारा पूर्व सरपंच व सचिव कौशल सोनवानी के डीएससी का गलत उपयोग कर 14 वे वित्त के लाखों रुपए की राशि आहरित कर गबन कर लिया गया और कुछ पैसा अपने व पूर्व सरपंच के चुनाव में शासकीय रकम खर्च किया गया। इसी तरीके से मेरे चुनाव जीतने के बाद भी पुराने सरपंच श्रीमती बृज कुवर राठिया के ही हस्ताक्षर युक्त डीएससी से 14वे वित्त की करीब 40 लाख रुपए के लगभग राशि उपसरपंच जितेंद्र राठौर के द्वारा आहरित कर गबन कर लिया गया। मेरे द्वारा पूर्व में भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को पत्र के माध्यम से इसकी शिकायत किया गया था लेकिन आज तक उसकी किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई। उपसरपंच जितेंद्र राठौर एवं उनके कुछ अन्य पंच जो अपने वार्ड का विकास तो कराते नहीं हैं और बिना विकास कराए कमीशनखोरी करना चाहते हैं। मैं बिना कार्य के किसी को भी भुगतान नहीं करती और ना ही करने दूंगी कहने पर मुझे डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। मेरे द्वारा क्षेत्रीय विधायक ननकीराम कंवर और कलेक्टर कोरबा को शिकायत पत्र देते हुए जांच की मांग की गई है कलेक्टर ने शिकायत पर जांच कराने का आश्वासन दिया है और अधिकारियों को निर्देश भी दिया है। सरपंच ने कहा है कि मेरे ऊपर जो झूठा आरोप लगाया गया है वह पूर्ण रूप से बेबुनियाद व गलत है। 15वे वित्त की राशि जो आहरित किया गया है वह कार्य का भुगतान मे खर्च किया गया है किसी तरीके से गलत राशि भुगतान नहीं किया गया है । उपसरपंच जिन पंचों का सहारा लेकर झूठा शिकायत कर रहे हैं वे सभी पंच एसईसीएल मकानों के वार्डों से निर्वाचित हुये है । सरपंच ने कहा है कि यदि प्रशासन जांच कराती है तो मैं निश्चित तौर पर हर जांच के लिए तैयार हूं और मेरा पूरा सहयोग भी प्रशासन को रहेगा।

Advertisement Carousel