Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:KPL टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच मारपीट,मची गहमा-गहमी

KORBA:KPL टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच मारपीट,मची गहमा-गहमी

कोरबा (खटपट न्यूज़)। इन दिनों कोरबा जिले के दर्री क्षेत्रान्तर्गत एचटीपीपी कालोनी के लाल मैदान में KPL (कोरबा प्रीमीयर लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है।

अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों के मध्य मैच के रोमांचक मुकाबले के दौरान मंगलवार को खेल मैदान उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया जब गोल्डन ईगल और सर्वमंगला लायंस के खिलाड़ियों में बैट और लात-मुक्के चल गए। मैच के दौरान गोल्डन ईगल के कप्तान मुकुल राघव जो कि छत्तीसगढ़ के बाहर से केपीएल खेलने आते हैं, उन्होंने सर्वमंगला लायंस के खिलाड़ी अभ्युदय कांत सिंह को आउट कर दिया और कुछ कमेंट भी किया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कमेंट्स होने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि मुकुल और अभ्युदय के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। अभ्युदय के सिर और नाक से खून निकलने लगा। देखते ही देखते दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए और खेल मैदान कुछ समय के लिए अखाड़ा सा नजर आया।

सर्वमंगला लायंस की टीम के खिलाड़ी अभ्युदय कांत सिंह कुसमुंडा टीआई अभिनव कांत सिंह के छोटे भाई हैं। मारपीट के बाद पूरा माहौल गहमागहमीपूर्ण हो गया था। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी, गोल्डन ईगल टीम के मालिक सुमित, मधुर और राकेश के साथ ही सर्वमंगला लायंस के मालिक अमरजीत सिंह दर्री थाना पहुंच गए थे। इस बारे में अग्रिम कार्यवाही की विस्तृत जानकारी समाचार लिखे जाने तक अप्राप्त है।

Advertisement Carousel