Sunday, April 26, 2026
Home कोरबा निजात: बालको क्षेत्र के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में हुआ जागरूकता...

निजात: बालको क्षेत्र के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसपी संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत बाल्को थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में छात्राओं और स्टाफ को नशा मुक्ति, साइबर ठगी व यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विद्यार्थियों को संबोधित कर बताया गया कि नशा नाश की जड़ है। नशा करने वाले अपने कमाई का पैसा नशे का सामान खरीदने में खर्च करते हैं जबकि उसी पैसे से अपने परिवार के विकास के लिए कार्य किया जा सकता है। नशा के आगोश में समाया व्यक्ति किसी भी अपराध को अंजाम देता है जो समाज के लिए घातक है। नशा से दूर रहना एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए जरूरी है। इससे परिवार भी सुरक्षित और विकसित होगा। बच्चों को बताया गया कि सायबर अपराध में वृद्धि काफी तेजी से आई है। किसी भी अनजान लिंक को खोलना, अपने निजी जानकारी को लोगों से साझा करना, अपने एटीएम के नंबर और पिन आदि की जानकारी देना सुरक्षित नहीं है। छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों से कहा गया कि वे किसी भी मुसीबत से घबराए नहीं बल्कि जितना ज्यादा संभव हो पुलिस की मदद लें। इसके लिए वे डायल 100, 112 की मदद ले सकते हैं। पुलिस सदैव शांतिप्रिय लोगों के साथ है और गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बालको पुलिस ने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement Carousel