Sunday, April 26, 2026
Home कोरबा कोरबा : प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का भाजपाईयों ने किया स्वागत

कोरबा : प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का भाजपाईयों ने किया स्वागत

कोरबा (खटपट न्यूज)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद बिलासपुर अरुण साव के कोरबा प्रवास के दौरान भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कोरबा पहुंचने पर सीएसईबी चौक में अरुण साव का स्वागत करने भाजपाइयों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस आगमन को लेकर भाजपाइयों में उत्साह का माहौल देखा गया। कटघोरा से लेकर कोरबा तक विभिन्न मंडलों और मोर्चा प्रकोष्ठ के द्वारा स्वागत किया गया। महिला मोर्चा ने भी उनका जोरदार स्वागत किया।

Advertisement Carousel