Sunday, April 26, 2026
Home कोरबा KORBA:महज एक पॉलिथीन के लिए खून बहाया

KORBA:महज एक पॉलिथीन के लिए खून बहाया

प्रतीकात्मक चित्र

कोरबा(खटपट न्यूज़)। महज एक नग पॉलिथीन के लिए 3 युवकों ने मिलकर एक सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत नरईबोध के साप्ताहिक बाजार का है। यहां विद्या नगर कुसमुंडा निवासी विकास प्रसाद और उसका पिता बालेश्वर प्रसाद आलू प्याज का दुकान लगाए थे। 31 अक्टूबर को रात करीब 8.30 बजे संजय पाण्डेय 2 साथियों के साथ दुकान में पॉलिथीन मांगने पहुंचा। एक पॉलिथीन विकास ने थमाया तो एक और पॉलिथीन संजय ने मांगा। पॉलिथीन खत्म होने की बात कहने पर संजय ने गाली-गलौच किया। गाली देने से मना करने पर जान की धमकी देते हुए संजय ने पास में पड़े पत्थर से विकास के सिर में मारा और उसके साथियों ने भी हाथ-मुक्का से चेहरे में मारकर चोट पहुंचाई। मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। पुलिस ने विकास की रिपोर्ट पर संजय व 2 साथियों के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया है।

Advertisement Carousel