कोरबा(खटपट न्यूज)। शादी करने का प्रलोभन देकर मतलब निकालने वाले आशिक आरोपी संदीप दीवान को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को पीड़िता ने चौकी हरदीबाजार में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गेवरा बस्ती कुसमुंडा का रहने वाला संदीप दीवान जुलाई 2022 से उसको शादी करने का प्रलोभन देकर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता की रिपोर्ट पर संदीप दीवान के विरूद्ध अपराध क्रमांक 577/22 धारा 376(2)(ढ) के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, आरक्षक कमल नारायण साहू, प्रवीण राजवाड़े, कमल कैवर्त, संजय चंद्रा, मुकेश यादव, प्रफुल्ल साहू, गौकरण श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















