
कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज का दीवाली मिलन समारोह जलाराम मंदिर परिसर स्थित गुजराती समाज भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात समाज के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई।

समाज के राष्ट्रीय मंत्री एवं अध्यक्ष सुरेश चौहान ने सदस्यों को दीपावली एवं नववर्ष की बधाई देते हुए प्रादेशिक, राष्ट्रीय व स्थानीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संजीवनी समिति द्वारा मेडिकल सहायता, समाज के मेधावी छात्रों को उच्च अध्ययन के लिए अभिलाषा समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा ऑनलाइन समूह भागवत, ऑनलाइन विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। अन्नपूर्णा योजना के तहत जरूरतमंद परिवार के लिए राशन किट की सहायता दी जाती है। समाज की डिजिटल वंशावली का कार्य प्रगति पर है। केजीके-वन ऐप के माध्यम से समाज की गतिविधियों की जानकारी राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की जा सकती है। महिला मंडल उपाध्यक्ष प्रवीणा चौहान, युवा मंडल अध्यक्ष कपिल टांक ने समाज में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। समाज के तीनों विंग के कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान द्वारा वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संरक्षक शांति चौहान, विनोद चावड़ा, सलाहकार नंदकिशोर टांक, पूर्व अध्यक्ष रोहित राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान, छग प्रादेशिक सहमंत्री रविन्द्र टांक, छग युवा मंडल अध्यक्ष तुषार चौहान, अखिल भारतीय महिला मंडल सहमंत्री प्रीति सुरेश चौहान, कोरबा महिला मंडल अध्यक्ष लीना चौहान, सचिव लीना टांक, अतुल चौहान, कैलाश टांक, नंदलाल जेठवा, नेहल राठौड़, तन्मय टांक, खिलेश वाघेला, विशाल चौहान, चिराग चौहान, राजेश चौहान सहित अन्य उपस्थित थे।

















