Monday, June 15, 2026
Home कोरबा KORBA:देर रात निहारिका क्षेत्र में दबिश,पकड़े गए ये लोग

KORBA:देर रात निहारिका क्षेत्र में दबिश,पकड़े गए ये लोग

कोरबा(खटपट न्यूज़)। रामपुर चौकी पुलिस ने देर रात निहारिका क्षेत्र के एक होटल में दबिश दी। यहां नशा करते हुए कुछ लोग पकड़े गए जिनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
चौकी प्रभारी एसआई कृष्णा साहू ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को इस आशय की सूचना मिली थी कि निहारिका क्षेत्र स्थित रवि स्वीट्स के पास स्थित फास्ट फूड सेंटर में कुछ लोग अवैध तरीके से नशा कर रहे हैं। अवैध नशा करने की सूचना मिलने पर यहां पुलिस टीम ने दबिश देकर लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से नशे की सामग्रियां बरामद की गई हैं। इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। देर रात की गई इस कार्यवाही से मौके पर हड़कंप मची रही। गौरतलब है कि एसपी संतोष सिंह के द्वारा अवैध नशा के विरुद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की किसी भी सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement Carousel