Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के...

संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

 

रायपुर, (खटपट न्यूज)। संसदीय कार्य मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि श्री मनोज सिंह मंडावी ने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया ।श्री मनोज सिंह मंडावी आदिवासी समाज के बड़े जुझारू नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। श्री मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। संसदीय कार्य मंत्री श्री चौबे ने श्री मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Advertisement Carousel