Tuesday, September 22, 2026
Home देश-विदेश जादूगर ओपी शर्मा नहीं रहे

जादूगर ओपी शर्मा नहीं रहे

कानपुर, (खटपट न्यूज)। जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया। वह उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर के रहने वाले थे। जादूगर का निधन 71 साल की उम्र में हुआ है। वह बीते कई महीने से बीमार चल रहे थे। ओपी शर्मा बर्रा स्थित भूत बंगला में रह रहे थे। ओपी शर्मा समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। ओपी शर्मा मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। वह कानपुर में स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री में काम करने आए थे और यहीं से फिर जादूगर बन गए। उन्होंने अपनी जिंदगी में 34 हजार से ज्यादा जादू के शो किए। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी है। ओपी शर्मा के छोटे बेटे सत प्रकाश शर्मा भी जूनियर ओपी शर्मा कहे जाते हैं, वह भी जादू दिखाते है।

Advertisement Carousel