Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा 5 ब्लॉकों के सचिवों ने धरम को निर्विरोध चुना अपना नया अध्यक्ष

5 ब्लॉकों के सचिवों ने धरम को निर्विरोध चुना अपना नया अध्यक्ष

कोरबा (खटपट न्यूज)। जनपद पंचायत कटघोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कसईपाली में जिला सचिव संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिले के कोरबा, कटघोरा, करतला, पाली व पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के सचिवों ने सर्वसम्मति से अपना अगला अध्यक्ष धरम भारद्वाज को निर्विरोध चुन लिया। सचिव संघ के पांचों ब्लॉक के अध्यक्ष और सचिव के द्वारा सर्वसम्मति से धरम भारद्वाज के निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही अन्य पदों के लिए पदाधिकारी चयन किया गया।

जिला सचिव संघ के उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल व राजेश नायक, सचिव संवित साहू, सहसचिव पवन सिंह, सूरज जायसवाल, कार्यालयीन सचिव विजय गुप्ता, ईश्वर धिरहे, कोषाध्यक्ष मनशोधन यादव, प्रवक्ता नीतू गुप्ता, संतोष दीवान, बबीता शर्मा, शिखा मिश्रा, मीडिया प्रभारी संतोष राव, अमित अग्रवाल, संगठन मंत्री हरिशंकर पटेल, गिरीशचंद कश्यप, सलाहकार राजकुमार रजक, सुरेश धारी, करन दास, रामकुमार टेकाम, आमंत्रित सदस्य पुनिदास दास मानिकपुरी, जयपाल सिंह कंवर, राजेंद्र कुमार टंडन, संतलाल कैवर्त, सत्यनारायण, महामंत्री हसन अली, रहीम अली तथा प्रत्येक ब्लॉक से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 4-4 लोगों का चयन किया गया। धरम भारद्वाज के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनने पर सचिव संघ में हर्ष व्याप्त है। धरम भारद्वाज ने संघ के समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे अपने कार्यकाल में संघ को नई ऊचाईयों पर ले जाने के लिए सबके सहयोग से निरंतर प्रयास करेंगे।

Advertisement Carousel