Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा संवित साहू बने पंचायत सचिव संघ के प्रदेश संगठन सचिव

संवित साहू बने पंचायत सचिव संघ के प्रदेश संगठन सचिव

कोरबा (खटपट न्यूज़)। पंचायत सचिव संवित साहू अब प्रदेश स्तर पर नेतृत्व करते नजर आएंगे। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ ने उन्हें प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है। संगठन के प्रांताध्यक्ष तुलसी साहू ने नियुक्ति आदेश जारी कर उन्हें यह महती जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व वे कोरबा सचिव संघ के जिला सचिव पद पर सेवाएं दे रहे थे। संवित प्रदेश स्तरीय हड़ताल हो या पंचायत सचिवों के मुद्दे हर समय संगठन व साथियों के हित में पूरी ऊर्जा के साथ खड़े रहे। उनकी प्रदेश ईकाई में प्रदेश संगठन सचिव के पद पर नियुक्ति से कोरबा जिला सहित प्रदेश के पदाधिकारियों, समस्त पंचायत सचिवों में हर्ष व्याप्त है। प्रदेश ईकाई में महत्वपूर्ण जिम्म्मेदारी देने पर संवित ने संगठन व पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि संगठन हित में उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी संजीदगी से निर्वहन कर संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Advertisement Carousel