0 छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
कोरबा (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा सातवें दिवस भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा। धरना स्थल तानसेन चौक में उपस्थित कर्मचारी अधिकारियों द्वारा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन तेज करने प्रेरित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से बताया गया कि कर्मचारी अधिकारियों की प्रमुख 2सूत्रीय मांग केंद्र के समान देय तिथि से 34% महंगाई भत्ता एवं सातवां वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता को लेकर 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे दोपहर जिला मुख्यालय धरना स्थल तानसेन चौक से कोसा बाड़ी चौक तक मानव श्रृंखला निर्मित कर कर्मचारी अधिकारियों की एकता, अखंडता प्रदर्शित करते हुए 2 सूत्रीय मांगों को सरकार तक पहुंचाने कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में कटघोरा एवं पाली धरना स्थल पर भी मानव श्रृंखला बनाकर कर्मचारी अधिकारियों की एकता और अखंडता का संदेश सरकार तक पहुंचाए जाएंगे। महिला प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि इस बार महिलाओं का प्रमुख त्यौहार तीजा ना तो ससुराल में और ना ही मायके में मनाया जाएगा बल्कि धरना स्थल पर ही मनाए जाएंगे। अनिश्चितकालीन हड़ताल के सातवें दिवस सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।















