Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए नवीन पटेल,खेल भावना से खेलने प्रेरित किया

कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए नवीन पटेल,खेल भावना से खेलने प्रेरित किया

0 वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी में आयोजित हुई स्पर्धा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल शामिल हुए। नवीन पटेल ने कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए समस्त खिलाड़ियों व कबड्डी प्रतियोगिता देखने आए समस्त दर्शक गणों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं खेल भावना से खेलने की अपील की। नवीन पटेल ने कहा कि खेल में 2 टीमें खेलती हैं, एक टीम की हार होती है और एक टीम जीत होती है। हमें खेल भावना से खेलना चाहिए और राष्ट्रहित में हमारे क्षेत्र, जिला व राज्य और देश का खेल के माध्यम से नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता का लगातार आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई दी।

https://youtu.be/HrR3uXV5hEE

इस अवसर पर नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश झा, सहसंयोजक अश्वनी साहू, भाजपा युवा नेता बद्री अग्रवाल व कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन के समिति के समस्त पदाधिकारी गण और आम जनमानस उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel