Saturday, June 20, 2026
Home कोरबा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया ध्वजारोहण

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया ध्वजारोहण

कोरबा(खटपट न्यूज़)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बार्ड में अध्यक्ष मनीष शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इस अवसर पर महापुरुषों एवं शहीद जवानों को नमन करते हुए उपस्थित समस्त जनों को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी दया दास महंत, अधिवक्ता पवन शर्मा सहित किशोर न्याय बोर्ड व बाल कल्याण समिति कार्यालय के कर्मचारी गण विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel