Tuesday, April 28, 2026
Home कोरबा स्किल हब के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

स्किल हब के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र का हुआ वितरण


जेएसएस में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा का समापन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला रोजगार अधिकारी बीओएम मेम्बर जेपी खाण्डे उपस्थित रहे। श्री खाण्डे द्वारा स्किल हब के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि स्वरोजगार का मतलब ही होता है स्वयं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करना। जब आप खुद के लिए काम कर सकते हैं, तो आप किसी और के लिए काम क्यों करना चाहेंगे। स्वयं के लिए काम करने से बहुत सारे फायदे हो सकते हैं।

आत्मनिर्भर लोग अक्सर उल्लेख करते हैं कि उसे अपने काम के कारण स्वतंत्रता, व्यक्तिगत पूर्ति, सामाजिक सम्मान और अपने स्वयं के धन पर नियंत्रण इन सारी बातों का लाभ मिलता है। जेएसएस के निदेशक ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हम सभी के लिये बहुत जरुरी है। स्वच्छता पखवाड़े में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजय लक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, ज्योति बरेठ, नरेंद्र , किशोर महंत, उमेश, संजय एवं अनीता चौहान और हितग्राही उपस्थित थे

Advertisement Carousel