
कोरबा(खटपट न्यूज़)। शासकीय इंजी. विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने महाविद्यालय पहुंचकर पदभार संभाला। उन्होंने यहां आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया। अध्यक्ष का महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्री सोनी नगर पालिक निगम के वार्ड-11 नई बस्ती से पार्षद हैं और सक्रिय जनप्रतिनिधि की भूमिका निभा रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सक्सेना, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, महेश अग्रवाल, खुशाल चौहान, संजय अग्रवाल, रंजीत राजपाल, धनेश्वर साहू, असलम , देवेंद्र सिंह गांधी, पार्षद टीकाराम सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर व कर्मचारी गण भी उपस्थित थे।
















