Tuesday, April 28, 2026
Home कोरबा हड़ताली कर्मचारियों ने नाच-गा कर किया प्रदर्शन,हुनर देखकर आप भी दंग रह...

हड़ताली कर्मचारियों ने नाच-गा कर किया प्रदर्शन,हुनर देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.. 


कोरबा(खटपट न्यूज़)। लंबित दो सूत्रीय मांग, 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं 7वें वेतन के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले हड़ताल के तीसरे दिन अनूठा प्रदर्शन किया गया। तानसेन चौक के निकट धरना स्थल पर डेढ़ दर्जन अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी मांगों के प्रति ध्यानाकर्षण कराने के लिए फेडरेशन के कार्यकारी संयोजक जगदीश खरे के नेतृत्व में सिर मुंडवाए। इन सभी का पुष्प हार पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

धरना स्थल पर गीत-संगीत की प्रस्तुति दी गई जो आकर्षण का केंद्र रही। वाद्य यंत्रों के सुमधुर संगीत के साथ गाए गए गीतों पर पुरुष और महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने जमकर ठुमके भी लगाए। इनके प्रदर्शन का यह अंदाज चर्चा का विषय भी बना रहा वहीं विविध साज पर संगत और गायकी के अंदाज ने लोगों को ठहरकर देखने-सुनने के लिए विवश भी कर दिया।

https://youtu.be/uqVeUqzNi8k
Advertisement Carousel