कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार व दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह के पर्यवेक्षण में अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए हरदीबाजार चौकी पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 10 जुआरी और 4 डीजल चोर हैं।

चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि ग्राम नेवसापाठ में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना उपरांत पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। इसकी भनक लगते ही जुआरियों ने यहां से भागने में भलाई समझी जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। पहाड़ और जंगल का फायदा उठाकर कुछ जुआरी भाग निकले जबकि 10 लोग हाथ लग गए। पकड़े गए जुआरियों में भागवत कुमार प्रजापति पिता चैतराम प्रजापति 29 वर्ष हरदीबाजार, हरिराम साहू पिता लखन लाल साहू 41 वर्ष नेवसा, निखिल राठौर पिता अनिल राठौर 23 वर्ष हरदीबाजार दीपका रोड, नितिष पाण्डे पिता टीकाराम 21 वर्ष मुड़ापार, दिनेश राठौर पिता मि_ूराम राठौर 47 वर्ष शिक्षक कालोनी हरदीबाजार, दलेश्वर सिंह राठौर पिता कौशल प्रसाद 40 वर्ष हरदीबाजार दीपका रोड, धनेश्वर भारद्वाज पिता फिरताराम 27 वर्ष भिलाईबाजार, मुकेश कुमार यादव पिता स्व. सूरज प्रताप 26 वर्ष हरदीबाजार पुरानी बस्ती, किशोर यादव पिता लखन लाल यादव 43 बजरंग चौक सरईसिंगार, बाबी राठौर पिता रतन सिंह राठौर 30 वर्ष हरदीबाजार पुरानी बस्ती शामिल हैं। इनके पास एवं फड़ से नगदी 32,300 रुपए, 52 पत्ती ताश एवं 1 नग बोरी फट्टी बरामद किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, एएसआई धनंजय सिंह नेटी, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश बैस, आरक्षक संजय चन्द्रा, कमल कैवर्त, प्रवीण राजवाड़े, प्रफुल्ल साहू,गौकरण श्याम, गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 फरार डीजल चोरों पर शिकंजा कसा

चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा ने मातहतों के सहयोग से 4 डीजल चोरों को भी गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों इनके साथियों को 245 लीटर डीजल के साथ पकड़ा गया था जबकि 4 लोग फरार हो गए थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि 18 जुलाई को गेवरा खदान से डीजल चोरी कर ग्राम भिलाईबाजार रोड किनारे एकत्रित कर रहे लोगों की घेराबंदी की गई थी। यहां से ओंकार बिंझवार पिता श्याम लाल बिंझवार 22 वर्ष, दिलीप यादव पिता बंशी लाल यादव 22 वर्ष, सोहन लाल यादव पिता तीज राम यादव 28 वर्ष सभी निवासी ग्राम केसला हरदीबाजार को गिरफ्तार कर 245 लीटर डीजल जप्त किया गया था। इनके 4 सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे जिनकी तलाश की जा रही थी। इस बीच आज मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपीगण ग्राम केसला में मौजूद हैं। सूचना उपरांत दबिश देकर फरार आरोपी प्रहलाद बिंझवार उर्फ सोनू बिंझावार, दिल दास, कृष्णा लाल यादव, भुनेश्वर दास महंत को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया गया है।















