Saturday, April 4, 2026
Home कोरबा कोरबा:सचिव जयपाल को शो-कॉज नोटिस,कार्यों में घोर लापरवाही,लोग भी परेशान

कोरबा:सचिव जयपाल को शो-कॉज नोटिस,कार्यों में घोर लापरवाही,लोग भी परेशान

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला पंचायत सीईओ ने कारण बताओ सूचना जारी कर जयपाल सिंह कंवर, सचिव ग्राम पंचायत रलिया / जवाली जनपद पंचायत कटघोरा से जवाब मांगा है।
कार्यालय जनपद पंचायत कटघोरा के द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार सचिव द्वारा ग्राम पंचायत रलिया / जवाली में शासन के महत्त्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा एवं बाड़ी अन्तर्गत निर्मित गोठान एवं चारागाह में चैन लिंक फेंसिग, गेट निर्माण, कोटना के सेड निर्माण का कार्य आज पर्यन्त तक पूर्ण नहीं किया गया है। सचिव के द्वारा गोठान में गोबर खरीदी, वर्मी खाद निर्माण की प्रगति संतोषप्रद नहीं है। पंचायत मुख्यालय में उपस्थित नहीं रहने के कारण ग्रामवासियों का राशनकार्ड, पेंशन, जन्म-मृत्यु संबंधी कार्यों में परेशानी हो रही है, तथा सीईओ द्वारा दूरभाष पर सम्पर्क करने पर सचिव के द्वारा फोन नहीं उठाया गया। इस प्रकार उच्चाधिकारियों के आदेश / निर्देश का अवहेलना किया
गया है। सचिव जयपाल सिंह कंवर के इस कृत्य को (छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998) के विपरीत व कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही व कदाचरण की श्रेणी का बताया गया है। नोटिस में सचिव को कहा गया है कि क्यों न उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावे? उक्त संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है।

Advertisement Carousel