रायपुर,(खटपट न्यूज)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त श्री बी.बी. एस. ठाकुर एवं श्री उदयराम नेताम ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री ठाकुर एवं श्री नेताम ने राज्यपाल सुश्री उइके से जनजातीय मुद्दों समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही राज्यपाल से अपने कार्यकाल के प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर श्रीमती दुर्गा ठाकुर एवं श्रीमती रंजना नेताम उपस्थित थीं।
ग्राम गिरारी में राम मंदिर का निर्माण क्षेत्र के लिए आस्था...
कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वनांचल अंचल स्थित ग्राम गिरारी में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल...















