Sunday, May 10, 2026
Home कोरबा छात्रों को नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण 14 तक पूरा करें, विद्यार्थियों को...

छात्रों को नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण 14 तक पूरा करें, विद्यार्थियों को स्कूल नहीं बुलाने के निर्देश

कोरबा,(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ शासन के लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक द्वारा आज समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला मिशन समन्वयकों को आदेश जारी कर सत्र 2020-21 में स्कूली छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण 14 अगस्त तक अनिवार्यत: पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

कहा गया है कि कक्षा 1 से 10 तक के सभी पात्र विद्यार्थियों को कोविड-19 से संबंधित सतर्कता हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पालकों तथा शिक्षकों के माध्यम से सुविधानुसार पूरा कराया जाना है। किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों को वितरण हेतु शाला में नहीं बुलाया जाना है। यह भी सुनिश्चित करना है कि किसी भी स्थिति में पात्र विद्यार्थी नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति से वंचित न रहे। पाठ्य पुस्तकों का वितरण एवं पावती संबंधी दस्तावेज व रजिस्टर का शत प्रतिशत संधारण शाला, संकुल, विकासखंड एवं जिला स्तर पर पूर्ण करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक के द्वारा 24 अगस्त तक अनिवार्यत: लोक शिक्षण संचालनालय प्रबंध संचालक, रायपुर को प्रेषित करना होगा।

Advertisement Carousel