Saturday, June 13, 2026
Home कोरबा छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन...

छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

रायपुर (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं I

इनमें नई दिल्ली स्थित आवासीय आयुक्त कार्यालय के लाएजन अधिकारी श्री गणेश मिश्रा का मोबाइल नंबर+919997060999 , तथा छत्तीसगढ़ सदन का हेल्पलाइन नंबर 01146156000 है।

आपदा में फंसे तीर्थ यात्री या उनके परिजन इन नम्बरों में सम्पर्क कर सूचना दे सकते हैंI

Advertisement Carousel