Friday, October 18, 2024
Homeकोरबाकोरबा निगम जोन के कर्मियों ने जिस विक्रेता से खरीदा था फल,...

कोरबा निगम जोन के कर्मियों ने जिस विक्रेता से खरीदा था फल, उसका परिजन निकला कोरोना पॉजिटिव… निगम अमले में मची हड़कंप


कोरबा(खटपट न्यूज़) । नगर पालिक निगम के कोरबा जोन कार्यालय में पदस्थ अधिकारी- कर्मचारी उस वक्त सदमे में आ गए जब पता चला कि कुछ जोन कर्मियों ने जिस फल विक्रेता से फल खरीदा था, उसका गांव से लौटा परिजन कोरोना पॉजिटीव निकला है। हालांकि मरीज पहले से कोरेन्टीन सेंटर में था लेकिन उसके गांव से लौटने के बाद संपर्क में आये परिजन भी होंम क्वारन्टीन न हो कर दुकान लगा रहे थे। अब ये सभी निगम कर्मी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आ चुके हैं और संक्रमण की आशंका से ग्रसित हैं। उन्होंने कलेक्टर से लेकर नगर निगम कमिश्नर और अन्य उच्चाधिकारियों को अपनी आशंका से अवगत करा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जोन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों ने इतवारी बाजार के पास से एक फल दुकानदार से फल की खरीदी की थी। अब पता चला है कि उक्त फल दुकानदार ताजा ताजा बिहार से लौटा था और अपने साथ कोरोना का संक्रमण भी ले आया था। कल हुई जांच में उक्त फल व्यापारी परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी निगम के कोरबा जोन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को हुई तो उनके बीच हड़कंप मच गया। आपसी चर्चा के बाद जोन कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों ने संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी कलेक्टर नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों को लिखित में दी है। लेकिन कर्मचारियों द्वारा दी गई लिखित सूचना पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई गई है। दूसरी ओर नगर निगम जोन कार्यालय में कर्मचारियों में भारी घबराहट और आक्रोश का वातावरण निर्मित हो गया है।

    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments