Wednesday, March 25, 2026
Home रायपुर सीएम बघेल शमिल हुए खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन...

सीएम बघेल शमिल हुए खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवेरे यहां सोनाखान भवन में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने गिरीश देवांगन को नया दायित्व मिलने और आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश तिवारी और रुचिर गर्ग के साथ छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक समीर विश्नोई उपस्थित थे.

Advertisement Carousel