Sunday, May 31, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल ने मध्यप्रदेश के गृह मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया...

राज्यपाल ने मध्यप्रदेश के गृह मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर, (खटपट न्यूज)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान दतिया पहुंची।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके

राज्यपाल सुश्री उइके का दतिया विश्रामगृह में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने गृहमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर राज्यपाल ने गृहमंत्री श्री मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट किया और गृहमंत्री श्री मिश्रा ने राज्यपाल को शाल भेंटकर सम्मानित किया।

Advertisement Carousel