Friday, April 3, 2026
Home कोरबा कोरबा:निगम में टेण्डर अधिकारियों की मनमानी,अपने ढंग से निविदा पूर्व अर्हता का...

कोरबा:निगम में टेण्डर अधिकारियों की मनमानी,अपने ढंग से निविदा पूर्व अर्हता का कर रहे निर्धारण,हुई शिकायत

कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आमंत्रित निविदाओं में पक्षपातपूर्ण ढंग से अवैधानिक शर्तें जोड़े जाने पर उचित कार्यवाही की मांग करते हुए निविदाकर्ताओं की ओर से पत्र लिखा गया है।
नगर निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष असलम खान ने आयुक्त प्रभाकर पांडेय को अवगत कराया है कि नगर पालिक निगम द्वारा दिनांक 06.06.2022 को आर.सी.सी. नाला निर्माण हेतु निम्नः विवरणानुसार अनेक निविदाएं आमंत्रित की गयी है।

  1. (अ) सिस्टम निविदा क्र. 101863 दिनांक 06/06/2022 लागत राशि रु. 19974000/- कोरबा जोन अंतर्गत वैष्णव दरबार मंदिर से मेन नाला तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य ।
    (ब) सिस्टम निविदा क्र.101885 दिनांक 06/06/2022 लागत राशि रू. 14228000/- कोरबा जोन वार्ड क्र. 12 अंतर्गत एस.ई.सी.एल. मेन गेट से मुड़ापार तालाब होते हुए शारदा विहार नाला तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य ।
    (स) सिस्टम निविदा क्र. 101850 दिनांक 06/06/2022 लागत राशि 15200000/- सभागृह भवन के सामने आर.सी.सी. नाला का निर्माण (पुराने कोर्ट भवन पुल क्रमांक 01 डिंगापुर रोड से पुल क्रमांक 02 तक)
    (द) सिस्टम निविदा क्र. 101848 दिनांक 06/06/2022 लागत राशि रू. 12493488 डब्लू. टी.पी. कोहड़िया के पीछे आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य ।
    (इ) सिस्टम निविदा क्र. 101988 दिनांक 07/06/2022 लागत राशि 1,28,64000/- दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 51 में चौरसिया पोल्ट्री फार्म से प्रधानमंत्री आवास तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य ।
    (फ) सिस्टम निविदा क्र. 101849 दिनांक 06/06/2022 लागत राशि क्र. 1,19,84834/- टी. पी. नगर अंतर्गत इन्टकवेल के सामने सीडी 1 से सीडी 2 तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य।
    (ग) सिस्टम निविदा क्र. 101867 दिनांक 06/06/2022 लागत राशि 1.98 करोड़ टी.पी. नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 15 में अप्पू गार्डन से केनाल साइफन तक आर. सी. सी. नाला निर्माण कार्य शामिल हैं।
    इनमें आपत्ति यह है कि उपरोक्त सभी निविदाओं में निविदा पूर्व अर्हता की शर्त क्र. 13 “निविदा में भाग लेने वाले निविदाकार को विगत 03 वर्षों में सामान्य प्रवृत्ति के कार्य (आर.सी.सी. नाला) का निविदा लागत राशि का 80 प्रतिशत का एकल कार्यादेश (Single Work Order) अंतर्गत पूर्ण कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र जमा किया जाना आवश्यक है।” की शर्त जोड़ी गयी है। महोदय, उपरोक्त शर्त पूर्णतः अनुचित एवं शासकीय निर्देशों के अवहेलना करने वाली है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आयुक्त को अंधेरे में रखकर उपरोक्त शर्त कुछ व्यक्ति विशेष फर्मों को गलत तरीके से लाभान्वित करने की मंशा से जोड़ी गयी है।

शिकायतकर्ता ने कहा है कि हम विगत कुछ वर्षों में नगर पालिक निगम द्वारा आमंत्रित की गयी विभिन्न निविदाओं की ओर आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं।
(अ) सिस्टम निविदा क्र. 60013 दिनांक 22/01/2020 लागत राशि 173.25 लाख, कोरबा में अत्याधुनिक सभागृह का निर्माण कार्य अंतर्गत बिल्डिंग वर्क।
(ब) सिस्टम निविदा क्र. 64388 दिनांक 26/05/2020 लागत राशि 125.60 लाख, परिवहन नगर जोन अंतर्गत सुनालिया चौक के पास व्यवसायिक दुकानों का निर्माण कार्य । सिस्टम निविदा क्र. 67654 दिनांक 10.09.2020 लागत राशि 198.48 लाख, परिवहन नगर
(स)जोन अंतर्गत राताखार बाईपास रोड से स्वीपर मोहल्ला तक आर. सी. सी. नाला का निर्माण कार्य ।
(द) सिस्टम निविदा क्र. 68481 दिनांक 19/10/2020 लागत राशि 198.17 लाख वार्ड क्र. 02

  1. अंतर्गत पावर हाउस रोड से डी.डी.एम. स्कूल तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण कार्य ।
    (इ) सिस्टम निविदा नं. 68541 दिनांक 20/10/2020 लागत राशि 199.48 लाख, वार्ड क्र. 02, 03 अंतर्गत डी.डी.एम. रोड स्कूल से राताखार बाईपास रोड तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण ।
    (फ) सिस्टम निविदा क्र. 81130 दिनांक 06.08.2021 लागत राशि 121.92 लाख परिवहन नगर जोन अंतर्गत राताखार ब्रिज के पास नहर के दायी तरफ क्रास ड्रेनेज 01 से क्रास ड्रेनेज 02 तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण कार्य।
    3 (अ) सिस्टम निविदा क्र. 89062 दिनांक 17/12/2021 लागत राशि रु. 24488510/- कोरबा में अत्याधुनिक सभा गृह कार्य अंतर्गत अतिशेष कार्य पार्ट (1) फायर फाइटिंग सिस्टम वर्क, विडियो कान्फ्रेसिंग वर्क पार्ट (2) फर्नीचर तथा एकॉस्टिक वर्क, एयर कंडिशनिंग वर्क एवं संबंधित अन्य कार्य।
    उपरोक्त निविदा में निविदा पूर्व अर्हता हेतु शर्त “निविदा में भाग लेने हेतु निविदाकार को विगत 03 वर्षों में समान प्रवृत्ति (बिल्डिंग वर्क) के कार्य का निविदा लागत राशि का 80 प्रतिशत एक कार्यादेश (सिंगल वर्क आर्डर) अंतर्गत पूर्ण कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र जमा किया जाना अनिवार्य है अथवा कार्य का निविदा लागत राशि का 70 प्रतिशत का एकल कार्यादेश (सिंगल वर्क आर्डर) अंतर्गत रनिंग कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र जमा किया जाना अनिवार्य है।” उपरोक्त शर्त में रनिंग कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र मांगा जाना बिल्कुल विशेष प्रकरण है जो कि संज्ञान योग्य है।
  2. (अ) सिस्टम निविदा क्र. 87874 दिनांक 30/11/2021 लागत राशि रु. 29238868/-, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय कोरबा का उन्नयन एवं जीर्णोद्धार कार्य ।
    उपरोक्त कार्य में निविदा पूर्व अर्हता हेतु “निविदा में भाग लेने हेतु निविदाकार का विगत 03 वर्षों में से कोई भी एक वित्तीय वर्ष में समान प्रवृत्ति (बिल्डिंग एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्क) के कार्य का निविदा लगात राशि का 80 प्रतिशत का एकल कार्यादेश (सिंगल वर्क आर्डर) अंतर्गत पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।”
    उपरोक्त दर्शित क्र. 01 से 04 तक के विवरणानुसार आमंत्रित निविदाओं की निविदा पूर्व अर्हता की शर्तों को देखने से प्रथम दृष्टया ही यह स्पष्ट होता है कि निविदा आमंत्रण हेतु जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से निविदा पूर्व अर्हता (कार्यानुभव के प्रमाण पत्र) का निर्धारण किया जा रहा है। उपरोक्त दिनांक 06/06/2022 एवं दिनांक 07/06/2022 को आमंत्रित सभी निविदाओं में पूर्व निश्चित ठेका फर्मों को अवांछित लाभ देने के दृष्टि से शर्तों का निर्धारण किया गया है जो कि पूर्णतः अवैधानिक है, अन्याय पूर्ण है एवं शासन को गंभीर आर्थिक क्षति पहुंचाने वाला है।

जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा वाटर स्ट्रक्चर वर्क की निविदा आमंत्रण करने एवं निर्माण करवाने वाली प्रमुख संस्था है। जल संसाधन विभाग द्वारा भी आमंत्रित की जाने वाली निविदाओं में 1 से 2 करोड़ लागत तक की निविदा में कार्य अनुभव की कोई शर्त नहीं रखी जाती है केवल बिड केपीसीटी देखी जाती है। पीडब्लूडी द्वारा वर्तमान में पांच करोड़ से कम के कार्यों में उचित श्रेणी में पंजीयन के अलावा कार्यानुभव की कोई शर्त नहीं रखी जाती है।
नगर निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन द्वारा आयुक्त से अनुरोध किया गया है कि उपरोक्त सभी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कराकर न्यायपूर्ण एवं शासन के निर्देशानुसार निविदा आमंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Advertisement Carousel