भोपाल। राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन में राज्य मंत्री-मण्डल के 5 मंत्रियों डॉ. नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, कमल पटेल, गोविंद सिंह राजपूत और मीना सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.डी.शर्मा, विधायकगण, अन्य जन-प्रतिनिधि और पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय...