Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा ट्रेन में युवती को छेड़ा, CM सिक्यूरिटी का PSO बताता रहा आरोपी,कार्ड...

ट्रेन में युवती को छेड़ा, CM सिक्यूरिटी का PSO बताता रहा आरोपी,कार्ड भी दिखाया

0 कोरबा निवासी युवक को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा/रायपुर (खटपट न्यूज)। अंबिकापुर-दुर्ग के मध्य यात्री ट्रेन में यात्रा कर रही एक युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। युवती की रिपोर्ट पर युवक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक खुद को मुख्यमंत्री की सिक्यूरिटी पीएसओ बताता रहा लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई और जीआरपी थाना रायपुर में धारा 354 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर निवासी 29 वर्षीय युवती जो कि छात्रा है, वह 7 जून को अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन में सवार हुई थी। रात लगभग 12 से 12.30 बजे के मध्य उसके बर्थ में बैकुंठपुर में एक युवक सवार हुआ और वह थोड़ी ही देर बाद बार-बार सीट पर उतरने व चढ़ने लगा। इस दौरान वह बार-बार युवती के कमर को टच करता रहा। पहली बार उसे अनदेखा कर दिया गया तब भी अपनी हरकत से बाज नहीं आया और फोन पर किसी से गंदी-गंदी बात करते हुए अपने प्राइवेट पार्ट को छूते हुए ईशारा करने लगा। एक बार तो इस युवक ने युवती के कम्बल को कमर से हटाने की भी कोशिश की। इन हरकतों से युवती बीच रास्ते में उतर गई और आरपीएफ को शिकायत किया। आरपीएफ पुलिस ने युवक को अनूपपुर में उतारकर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम ऊमाकांत पांडेय पिता शशीभूषण पांडेय पता महाराज पारा कोरबा बताया और खुद को सीएम सिक्यूरिटी छत्तीसगढ़ पुलिस से पीएसओ होना बताता रहा। उसके द्वारा जीआरपी को प्रभाव में लेने की कोशिश की जाती रही किन्तु एक नहीं सुनी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement Carousel