Wednesday, April 29, 2026
Home कोरबा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका 8 जून को हड़ताल पर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका 8 जून को हड़ताल पर


कोरबा (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ के द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना व रैली की रूपरेखा तैयार की गई है। इस संबंध में संघ की जिला अध्यक्ष वीणा देवी साहू व पदाधिकारियों के द्वारा कलेक्टर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को अवगत कराते हुए पत्र सौंपा गया है।

श्रीमती वीणा साहू ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश में कार्यरत एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं से सरकार द्वारा किए गए चुनावी वादा पूरा नहीं किए जाने और अपने अन्य छ: सूत्रीय मांगों के समर्थन में 8 जून को सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखते हुए प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एक दिवसीय धरना/रैली में शामिल होंगे। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक परियोजना मुख्यालय में प्रदर्शन करने उपरांत परियोजना अधिकारी के माध्यम से राज्य शासन के मुख्य सचिव एवं महिला बाल विकास विभाग के सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला अध्यक्ष श्रीमती साहू ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को एक मंच पर एकत्र होकर एकजुटता के साथ अपनी मांगों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि टुकड़ों में लड़ी जाने वाली लड़ाई का परिणाम सार्थक नहीं होगा, इसलिए एकजुटता जरूरी है।

Advertisement Carousel