Thursday, March 26, 2026
Home बिलासपुर एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों की भावभीनी विदाई

एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों की भावभीनी विदाई

बिलासपुर (खटपट न्यूज)। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31.05.2022 को 8 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सीएमडी सभाकक्ष में मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा एवं निदेशक तकनीकी संचालन सह कार्मिक श्री एम.के. प्रसाद की मौजूदगी में श्री जॉकब मैथ्यू उप प्रबंधक (सचिवीय) कंपनी सेक्रेट्री सचिवालय, श्री मजहर अली खान कार्यालय अधीक्षक सायडिंग विभाग, श्री परदेशी लाल वाहन चालक वित्त विभाग, श्री अनूप कुमार यादव वाहन चालक उत्खनन विभाग, श्री कार्तिक राम पम्प ऑपरेटर नगर प्रशासन विभाग, श्री ईश्वर दयाल फोरमेन परिवहन विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी। इस माह सेवानिवृत्त होने वाले अन्य अधिकारी/कर्मचारी श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव अधीनस्थ अभियंता नगर प्रशासन विभाग, श्री मेलाराम कश्यप प्रधान सुरक्षा प्रहरी सुरक्षा विभाग हैं।
इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा एवं निदेशक तकनीकी संचालन सह कार्मिक श्री एम.के. प्रसाद ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि यहॉं के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त कर्मियों का जीवन परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व श्रीमती सविता निर्मलकर उप प्रबंधक (राजभाषा/जनसंपर्क) ने निभाया।

Advertisement Carousel