Friday, June 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के व्यापारिक संगठनों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, गुंडरदेही व्यापारियों से...

छत्तीसगढ़ के व्यापारिक संगठनों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, गुंडरदेही व्यापारियों से मारपीट की घटना पर त्वरित कार्रवाई करने पर जताया आभार

​​​​​​​


रायपुर, (खटपट न्यूज)।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने गुंडरदेही व्यापारियों से मारपीट की घटना पर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा उपद्रवियों पर त्वरित कार्रवाई करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती रही है और आगे भी की जाएगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, सरंक्षक श्री अशुधा रामजी वाघवानी एवं हनुमान प्रसाद अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनमोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री उत्तम गोलछा, कैट के छत्तीसगढ़ अघ्यक्ष श्री जितेन्द्र दोषी, महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह सहित प्रतिनिधि मंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे।  

Advertisement Carousel