
कोरबा-बरपाली, (खटपट न्यूज)। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरपाली के बैंक से पैसा निकालने आए चार ग्रामीणों को एक कार ने ठोकर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठोकर मारने के बाद आंचल चॉइस सेंटर में जा घुसी। सूत्रों के मुताबिक यह घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल ग्रामीणों को 112 की मदद से कोरबा जिला अस्पताल भेजा गया।















