
कोरबा(खटपट न्यूज़)। करतला जनपद अध्यक्ष सुनीता कंवर के रोजगार सहायक पति लखन कंवर व पंचायत सजापानी के तत्कालीन सरपंच-सचिव पर फर्जीवाड़ा सिद्ध होने के बाद भी ना तो प्रशासनिक कार्रवाई हो रही है और रही पुलिस कार्यवाही। हालांकि कार्यवाही के संबंध में नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा गया था जो समय सीमा खत्म होने के बाद भी हर तरह की कार्यवाही लंबित है। इधर लखन कंवर एवं जनपद अध्यक्ष की जिला पंचायत सीईओ नूतन सिंह कंवर से रिश्तेदारी होने के कारण कार्यवाही में विलंब करने के साथ ही फर्जी दस्तावेजों के प्रमाणित सबूतों को नष्ट करने की आशंका जताते हुए शिकायतकर्ता ने इन तमाम कागजातों को पुलिस अभिरक्षा में लेने का आग्रह किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार के प्रदेश सदस्य एवं सरगुजा संभाग प्रभारी अधिवक्ता शिवचरण चौहान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव एवं प्रधानमंत्री के नाम चिट्ठी प्रेषित किया है।
बता दें कि कोरबा जिले के करतला ब्लाक व उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत साजपानी के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा फर्जी रसीद/केश मेमो के माध्यम से शासन की राशि को आहिरत करने तथा अपराध दर्ज करने के संबंध में शिकायत की जांच सीईओ एमएस नागेश द्वारा कराई गई थी। जांच दल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर शिकायत सही मिली है। तत्कालीन सचिव एवं सरपंच तथा रोजगार सहायक प्रोपाईटर लखन कंवर ग्राम पंचायत साजापानी में रोजगार सहायक के द्वारा जय हनुमान ट्रेडर्स के नाम से किसी भी कोई दुकान और न ही भवन कांशीरानी चौक पर (जामपानी) में संचालित नहीं है। उक्त प्रोपाईटर लखन कंवर रोजगार सहायक है, जिसके द्वारा फर्जी रसीद/केश-मेमो का उपयोग किया गया है। आवश्यक कार्यवाही हेतु जांच प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक की ओर प्रेषित कर दिया गया है किन्तु इस पर अब तक पुलिस अथवा प्रशासनिक कार्यवाही तय नहीं हो पाई है। इस बारे में जानकारी लेने संपर्क करने पर नूतन कंवर से फोन पर संपर्क किया गया किंतु उन्होंने इस बार भी फोन नहीं उठाया।


















