
कोरबा(खटपट न्यूज)। कोरबा शहर के सीतामढ़ी निवासी जितेंद्र रामजी भाई पटेल 48 वर्ष का शुक्रवार को निधन हो गया। वे महालक्ष्मी टिंबर मार्ट के संचालक जगदीश,किशोर व स्व मनसुख पटेल के भाई थे। वे अपने पीछे धर्मपत्नी अंजली बेन,तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित परिजनों,शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।















