Thursday, April 2, 2026
Home कोरबा सृष्टि मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत 25 छात्राओं की बिगड़ी सेहत

सृष्टि मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत 25 छात्राओं की बिगड़ी सेहत

कोरबा, (खटपट न्यूज)। कोरबा के सृष्टि मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली 25 छात्राओं की सेहत बिगड़ने का मामला सामने आया है। रविवार को सभी छात्राएं आउटिंग के लिए गई हुई थी। वापस आने पर एक साथ सभी की तबियत बिगड़ने लगी जिन्हें मेडिकल कॉलेज में ही उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार मिलने के बाद 25 में से 29 छात्राओं की सेहत में सुधार आने पर उन्हें छात्रावास भेज दिया गया जबकि 6 छात्राओं का उपचार जारी है। छात्राओं की सेहत खराब कैसे हुई इस संशय की स्थिती बनी हुई है। बताया जा रहा है कि गुणवत्ताहीन खाना खाने या गर्मी के कारण इस तरह की स्थिती निर्मित हुई है।

Advertisement Carousel