Wednesday, September 23, 2026
Home कोरबा रोलर चोरी मामले में चार चोर पकड़ाए, भेजे गए जेल

रोलर चोरी मामले में चार चोर पकड़ाए, भेजे गए जेल

कोरबा (खटपट न्यूज)। रोलर चोरी कर बेचने के मामले में पुलिस ने चार चोर को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से एचटीपीएस प्लांट के कन्वेयर बेल्ट से रोलर चोरी की सूचनाएं मिल रहीं थी। जिस पर दर्री पुलिस लगातार इस संबंध में पतासाजी कर रही थी। सोमवार को सुबह दर्री प्रगति नगर रोड में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग रोलर की चोरी करके बेचने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम ने जाकर मौके पर 3 लोग विजय कुर्मी, गोलू पटेल, बसंत पटेल सभी निवासी नदियाखार को और एक व्यक्ति सुबोध साहू निवासी राताखार, जो कबाड़ी फेरी वाले का काम करता है, उन्हें पकड़कर पूछताछ की। उन्होंने रोलर चोरी करना स्वीकार किया और पुलिस ने 21 नग कन्वेयर रोलर चारों लोगों से जप्त करके चारों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 41(1/4)/379 की करवाई करते हुए रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस की इस कारवाई से क्नवेयर बेल्ट के रोलर की चोरी पर अंकुश लगेगा और प्लांट का काम प्रभावित नहीं होगा।
इस करवाई में निरीक्षक विवेक शर्मा की अगुवाई में सहायक उप निरीक्षक ललित जायसवाल आरक्षक अशोक चौहान सलामुद्दीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Carousel